Showing posts with label chaand. Show all posts
Showing posts with label chaand. Show all posts

Thursday, August 02, 2012

बड़े दिन बाद आज चाँद देखा




बड़े दिन बाद आज चाँद देखा 
तुम्हारी याद का बहाना मिला 
मैंने तुम्हें मुस्कुराते देखा
और मुझे मनाते देखा


बड़े दिन बाद आज चाँद देखा
तुमसे  शिकवा करने का बहाना मिला
मैंने तुम्हें चिल्लाते देखा
और मुझे डांटते देखा

बड़े दिन बाद आज चाँद देखा
तुमसे दो बातें करने का बहाना मिला
मेरे कान में तुम्हें फुसफुसाते देखा
और मुझे शरमाते देखा 

इसलिए शायद
बड़े दिन बाद आज चाँद देखा...